फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमरोहा ब्लू और डीसीए रामपुर ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग के जरिए मुरादाबाद जोन की क्रिकेट टीम का चयन जारी है। डीएसए द्वारा आयोजित इस लीग में बृहस्पतिवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अमरोहा ब्लू ने डीएसए संभल को हराया। जबकि दूसरे मैच में डीएसए रामपुर ने अमरोहा रेड को मात दी।
विज्ञापन


पहले मैच में अमरोहा ब्लू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। निर्धारित 45 ओवर के मैच में टीम ने 36.3 ओवर में 160 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए संभल 28.1 ओवर में 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच मैं अमरोहा रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 211 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में डीसीए रामपुर ने छह विकेट खोकर जीत हासिल की।
यूपीसीए के चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी सुरेंद्र चौहान और उमंग शर्मा मैच में ऑबजर्वर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर उनके अंक गोपनीय रूप से निर्धारित किए। पहले मैच में यूपीसीए के अंपायर रवि कौशिक और नीरज चौधरी रहे। स्कोरिंग प्रणव दास ने की। दूसरे मैच में यूपीसीए के अंपायर मोहम्मद आदिल ओर उत्कर्ष मौर्य रहे। स्कोरिंग हरीश चौहान ने की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, डीएसए के संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, प्रदीप टंडन, अनिल लिट, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, विपुल चौधरी, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें