फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया मंडी धनौरा और गजरौला स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने शनिवार को मंडी धनौरा और गजरौला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने मंडी धनौरा में बन रहे नए माल गोदाम और स्टेशन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंडी धनौरा स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्र से व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि के उद्देश्य से मालगोदाम बनाया जा रहा है। डीआरएम ने गजरौला में भी निर्माणाधीन गुड्स प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी से कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधीनस्थ कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों से संरक्षित रेल संचालन पर संवाद किया। इस मौके पर सीनियर डीसीएम फ्रेट मोनू लूथरा, डीईएन-4 रॉकी तुराह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें