फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार लूटने के लिए चालक की हत्या 

Sun, 25 Mar 2018 02:52 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार लूटने के लिए ड्राइवर की हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुरादाबाद से इनोवा कार किराए पर लेकर गए चालक की हाथरस में उसी कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कार लूटने के लिए वारदात की गई है।  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गलशहीद पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई कार, नशीली गोलियां बरामद की हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


रामपुर के शाहबाद स्थित ढकिया का रहने वाला दिनेश कुमार (28) चालक है। वह लईक निवासी कटघर की इनोवा कार चलाता था। पीतल बस्ती में पत्नी दीपिका बेटी शिखा (3) के साथ किराए पर रहता था। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ के कदौली निवासी रामप्रताप और भरतरी गांव निवासी संजय ने 18 मार्च को मथुरा जाने के लिए पांच हजार रुपये में इनोवा कार किराए पर बुक की। दिनेश कार लेकर आरोपियों के साथ गया।

आरोपियों ने सिकंदराराऊ (हाथरस) में चलती कार में दिनेश से मोबाइल, नकदी लूटी और उसे कार से धक्का दे दिया। घायल हालत में दिनेश को कार से कुचलकर आरोपी वहां से कार लेकर भाग गए। दो दिन बाद भी दिनेश के न मिलने पर गलशहीद पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें दिनेश की तलाश में मथुरा में भेजी गई। पुलिस ने आसपास के थानाक्षेत्र में पता किया तो पता चला कि सिकंदराराऊ में एक युवक घायल हालत में मिला था, जिसे अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ भेज दिया गया था। पुलिस ने अलीगढ़ जाकर पता किया तो दिनेश की मौत हो गई थी, उसका शव मोर्चरी में रखा था। परिजनों ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की। शव को अंतिम संस्कार के  लिए ले आए। इसके बाद आरोपियाें की तलाश में जुटी पुलिस ने अलीगढ़ में एक गैराज में कार को खड़ी देखा। गैराज मालिक से आरोपियों के बारे में जानकारी कर उनको अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी प्रेम वंडर लैंड के पास कार सहित दिखाई गई है। 

वारदात से पहले चालक को हो गया था शक, दी थी मालिक को सूचना-  सिकंदराराऊ में एक ढाबे पर आरोपियों ने कार रुकवाई और जलपान के दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिनेश को पिला दिया। हालत बिगड़ने पर दिनेश ने इसकी सूचना कॉल कर कार मालिक को दी। 24 घंटे बाद भी जब कार चालक दिनेश वापस नहीं लौटा तो लईक ने उसकी परिजनों और गलशहीद पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें