नगर निगम की एक टीम सुबह सबसे पहले ढक्का की पुलिया पहुंची। वहां पंपिंग सेट से रास्ते पर भरे पानी को निकाला गया। इसके बाद नाले में जमा कूड़ा करकट को पोकलेन मशीन से निकाल कर नाले को साफ किया गया। ताड़ीखाना रोड स्थित फायर स्टेशन के पास स्थित नाले की जेसीबी तथा ताड़ीखाना चौराहा स्थित चोक पड़े नाले की सहायक अभियंता रईस कुमार की देखरेख में सफाई कर्मियों के माध्यम से फावड़े से सफाई कराई गई। कमोवेश यही स्थिति महानगर के सभी नौ जोन में रही। इस महाभियान में करीब 20 नालों की कल्वर्ट, पुलिया, मोड़, मैनहोल, जक्शन प्वाइंट तथा जहां अत्याधिक सिल्ट होने की संभावना होती है, वहां समुचित रूप से सफाई कराई गई। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील दोहरे ने नाला सफाई के चल रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया।