फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कूड़े से चोक नाले, गंदे पानी से भरी गलियां... जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिखतीं ये खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के कुछ इलाकों की तस्वीर इतनी बदहाल है, यहां रहने वाले लोगों को लगता ही नहीं है कि वे शहर में रहते हैं। बदबू भरा माहौल, गंदे पानी से भरी गलियों के कारण रोजाना मुसीबत झेलने वाले लोगों का कहना है कि जिम्मेदार तो यहां झांकने तक नहीं आते हैं। ऐसे में हालात बदलने की उम्मीद करें भी तो किससे।
विज्ञापन

सीतापुरी दस सराय और चाऊ की बस्ती के बीच बह रहा नाला जाम होने के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नगर निगम ने नाले से पानी निकासी का कोई प्लान नहीं बनाया। मौके की बदइंतजामी को देखने के बाद लोग कहते हैं कि यह तो कूड़े का नाला है।

सीतापुरी दस सराय और चाऊ की बस्ती के बीच का क्षेत्र नजीर आबादी के नाम से जाना जाता है। यहां गंदे नाले के चलते तीन बस्तियों के पांच हजार लोग परेशानी झेल रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने चाऊ की बस्ती से दस सराय सीतापुरी जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया है। स्थानीय लोगों ने सुनवाई नहीं होने पर ईंट बजरी की जगह आवागमन के लिए कूड़े को इकट्ठा कर रास्ता बना दिया है। यहां नाले के गंदे पानी से कई प्लॉट भरे पड़े हैं।
विज्ञापन




-
सीतापुरी दस सराय के नाले के मामले में उनको अभी शिकायत नहीं मिली है। इस मामले में मौके का मुआयना कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- अजित कुमार, अपर नगर आयुक्त

नाले की सफाई के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। नगर निगम को सूचना दी। कर्मचारी आए और देखकर चले गए। कुछ दिनों में नाला टूटकर बस्ती की तरफ बहने लगा। उसे स्थानीय लोगों ने रेत की बोरियां लगाकर बंद किया। - तसव्वुर हुसैन

नगर निगम यदि नाले की सफाई कर दोनों तरफ चार फीट ऊंचा निर्माण करा देता तो समस्या का समाधान हो सकता था। लेकिन, अधिकारी यहां झांकने भी नहीं आते हैं। इसी कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। - विशाल



नाले की सफाई के साथ यहां पुलिया का भी निर्माण होना चाहिए, ताकि आवागमन में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। अन्यथा ऐसे ही सभी लोग आवागन के लिए परेशान होते रहेंगे। - मोईन कादरी

शहर में सिर्फ दस सराय नजीर आबादी में कूड़े का रास्ता बना है। शहर के अन्य हिस्सों में कंकरीट, रेत और बजरी के रास्ते बनाए गए हैं। नगर निगम की विकास की गाड़ी यहां नहीं पहुंची है। फईम



यहां लोगों के लिए नाला काल बन गया है। लोगों के प्लॉट में पानी भर गए हैं। आवागन में लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही बीमारी का खतरा बना हुआ है। बरसात में यह पानी लोगों के घरों में घुस जाएगा।
भीम सेन




ढक्का लाइनपार का नाला बना मुसीबत
ढक्का लाइनपार और जयंतीपुर के बीच बना नाला चोक गया है। इस कारण नाले का पानी गलियों में फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण होने के कारण नाले की सफाई नहीं हुई है। स्थानीय राज कुमार सैनी, कासिम, एसपी सिंह और स्वराज सिंह ने नगर निगम से नाले के सफाई की मांग की है। बताया कि नाले का पानी गलियों में घुसने से परेशानी हो गई है।

किसरौल में नाले का पानी सड़क पर
किसरौल में नाला चोक होने के कारण उसका पानी सड़क पर आ गया है। इस वजह से लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ से सीवर लाइन साफ कराने के लिए एक टीम आई थी लेकिन टीम के जाने के बाद फिर नाला जस का तस हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें