फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाला चोक... सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के मझोला स्थित वार्ड-9 में गलियां बदहाल हैं। साईं सेलिब्रेशन के सामने नाला चोक होने के कारण नालियों का गंदा पानी निकल नहीं पाता और पूरी सड़क पर फैल जाता है। बारिश के दौरान स्थिति और भयावह हो जाती है। पानी घरों तक पहुंचने से लोगों का सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


गली से बाहर निकलते ही सड़क कच्ची है। पुलिया का निर्माण नहीं होने से जलभराव स्थायी समस्या बन चुका है। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। वाहन चालक फिसलकर गिरते हैं और राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर साल यही हालात बनते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट भी अक्सर खराब रहती हैं, जिससे रात में अंधेरे के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।



अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। लोगों की शिकायत मिलेगी तो समाधान कराएंगे।

लोगों के कोट्स (फोटो)

बरसात शुरू होते ही गंदा पानी घर के दरवाजे तक पहुंच जाता है। कई बार सामान भी भीग चुका है। नाले की सफाई समय पर नहीं होती। शिकायतें करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिलता है, समाधान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन


- तुषार शर्मा

बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है। पूरी गली में गंदा पानी भरा रहता है। बदबू के कारण घर के बाहर बैठना भी मुश्किल है। जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण तक नहीं करते।

- शालू सैनी

गली के बाहर सड़क कच्ची है और पुलिया नहीं बनी। थोड़ी सी बारिश में पूरा रास्ता बंद हो जाता है। दोपहिया वाहन फिसलते हैं और लोगों को बहुत परेशानी से निकलना पड़ता है।
- शुभम पाल

स्ट्रीट लाइट कई-कई दिनों तक खराब रहती है। रात में अंधेरे के कारण महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है। जलभराव के बीच दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।
- आंचल सैनी

नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर साल यही हाल होता है। गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। नगर निगम को सिर्फ बरसात के समय नहीं, पूरे साल सफाई व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए।
- राजा

पाइपलाइन से कई बार गंदा पानी आता है। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए, केवल खानापूर्ति नहीं।
विज्ञापन

- पप्पू सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें