फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने जुटाए सबूत, अब डाक्टर मेहता से होगी पूछताछ

Wed, 04 Nov 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने मंगलवार को डा. शैली हत्याकांड से जुड़े दस्वावेजों और अब तक की पुलिस द्वारा की गई तफ्तीश का अध्ययन किया। पुलिस अफसरों और केस से जुड़े रहे दरोगा व इंस्पेक्टरों से भी चर्चा की। शक के घेर में आए डाक्टर फैमिली के बेहद करीबी शख्स से पूछताछ करने के लिए टीम ने पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। अब टीम जल्द ही रुड़की के लिए रवाना होगी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के जिगर कालोनी में पंद्रह मई 2014 की रात डा. शैली समेत परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में पुलिस टीम ने तेजी दिखाई थी। लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। जबकि डा. शैली की बेटी गुंजन ने घटना के बाद पुलिस अफसरों को बताया था कि उन्हें अपने एक रिश्तेदार पर है। ये रिश्तेदार उत्तराखंड के रुड़की में रहते हैं। पुलिस ने उस रिश्तेदार से पूछताछ की तो वह कोर्ट में चला गया था। उसने प्रार्थना पत्र देते हुए मुरादाबाद पुलिस पर तंग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई थी। लंबे समय से जांच बंद पड़ी थी। लेकिन कुछ दिन पहले डा. शैली के इकलौते डा. उज्जवल ने डीजीपी से मुलाकात की थी। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे की मांग की थी। डीजीपी के आदेश पर सोमवार को एसटीएफ की टीम मुरादाबादपहुंची थी। पुलिस ने मंगलवार को दवा कारोबारी के नौकरी से पूछताछ की थ्री। इसके अलावा डा. शैली की नौकरानियों से भी अलग अलग पूछताछ की थी। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था। मंगलवार को टीम ने अफसरों केस पर चर्चा की। डाक्टर फैमिली की संपत्ति और बैंक एकाउंटों का ब्यौरा जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें