फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधान की जांच के लिए डीपीआरओ ने तलब किए अभिलेख

Fri, 22 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला और पानूवाला के प्रधानों पर लगे आरोपी की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने एडीओ पंचायत से दोनों ग्राम पंचायत में चार वर्ष में किए गए विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक शर्मा ने इस संबंध में एडीओ पंचायत को जारी आदेश में कहा है कि वह उनके निर्देशों को दोनों ग्राम पंचायत के सचिवों को लिखित रूप से प्राप्त करा दें। दो दिन के भीतर दोनों ग्राम पंचायत के सचिव उन्हें विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख उन्हें उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला की प्रधान के खिलाफ लगे आरोपों की जांच 30 सितंबर 2024 को करने का आदेश जारी किए थे लेकिन जांच के दौरान गांव में शिकायतकर्ताओं और प्रधान पक्ष में झगड़ा हो गया था। इसके बाद जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब फिर से गांव के देवेंद्र, महेश, तोताराम आदि ने शिकायत की है और जांच की मांग की है।
वही ग्राम पंचायत पानूवाला के प्रधान पर भी विकास कार्यों में गड़बड़ी करने की शिकायत चार अगस्त 2025 को डीएम से की गई है। दोनों मामलों दोनों ग्राम पंचायत के प्रधानों की जांच के आदेश डीएम ने डीपीआर को दिए हैं। जिस पर डीपीआरओ ने जांच शुरू करते हुए दोनों ग्राम पंचायत से विकास में हुए विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख दो दिन के भीतर सचिवों से तलाब किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें