फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम कंपोजिट स्कूल का डीपीआर शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल टैक्स के पास धीमरी गांव में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल निर्माण के लिए यूपीपीसीएल की ओर तैयार डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


धीमरी गांव में करीब ढाई हेक्टेयर भूमि पर मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होना है। पिछले महीने प्रशासन की टीम ने जमीन की पैमाइश कराई थी। जहां करीब दस बीघा जमीन पर जेसीबी चलाकर बाउंड्रीवाल गिरा दी गई थी। जिसे लेकर मेयर विनोद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की थी। सियासी गलियारों में इसकी खूब चर्चा रही। हालांकि बाद में प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराने के बाद उसे विभाग को हस्तांतरित कर दिया। अब विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्कूल के बिल्डिंग निर्माण के लिए जमीन का परीक्षण भी करा लिया गया है। यही नहीं डीपीआर भी तैयार हो गया है। जिसे शासन को भेज दिया गया है। अब सिर्फ शासन की मुहर लगनी बाकी है।



- स्कूल का डीपीआर कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल से तैयार कराकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। धीमरी गांव की ढाई हेक्टेयर जमीन पर स्कूल का निर्माण होना है। - अनुज सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें