फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज हत्या के आरोपियों पर धमकी देने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Thu, 04 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दहेज हत्या के वांछित आरोपियों ने मंतशा के घर पर जाकर उसके परिजनों को शिकायत करने की रंजिश में जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

21 जुलाई को नगर के मोहल्ला वार्ड 16 नई बस्ती निवासी इरशाद अली की बेटी मंतशा की दहेज को लेकर शादी के 55 दिन बाद ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इरशाद अली की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति फारूख उमर, सास ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी पति और सास को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आरोपी जेठ और ससुर पुलिस की पकड़ से 42 दिन बाद भी बाहर हैं। इरशाद अली का कहना है कि आरोपी उस पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। उसने इस संबंध में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अधिकारियों से की तो इसकी रंजिश में 30 अगस्त को रात करीब 11:00 बजे फरार आरोपी और उनके अन्य परिजन इरशाद के घर पर आ गए। उन्होंने उसे और उसके परिवार वालों को बुरी तरह डराया धमकाया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इरशाद ने धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इरशाद के अनुसार एसएसपी ने पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें