फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में डबल मर्डर: युवक ने दो दोस्तों को चाकू से गोदकर मार डाला, शराब पीकर पैसों को लेकर हुआ विवाद

Sat, 26 Jul 2025 12:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दो दोस्तों को चाकू से गोद दिया। इसमें दोनों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में सारिक ने अपने दोस्त शाहनवाज उर्फ बबलू और जुनैद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सारिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गलशहीद के असातलपुरा निवासी फईम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसके भाई शाहनवाज उर्फ बबलू को असातलपुरा के ही निवासी जुनैद और सारिक अपने साथ बुलाकर ले गए थे। गुलाबबाड़ी चुंगी पर शराब के ठेके पर शराब पीने के बाद सारिक ने शाहनवाज और जुनैद से रुपयों को लेकर विवाद किया।

इसके बाद आरोपी ने शाहनवाज और जुनैद पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शाहनवाज की मौके पर ही मौत जबकि जुनैद गंभीर रूप घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर शाहनवाज और जुनैद के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां जुनैद (30) की भी मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सारिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें