फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पिता-पुत्र की ईंट से कुचल कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार 

Sat, 06 Jun 2020 04:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के हनुमान नगर में अनुसूचित जाति के पिता-पुत्र की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई है। डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, जबकि पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। हनुमान नगर साईं मंदिर वाली गली में किशनलाल वाल्मिकी का मकान है। इनके पड़ोस में रेलवे से सेवा निवृत्त बाबूराम का मकान है। किशन लाल की बेटी गुड़िया ने बताया कि बाबूराम और उसके बेटे हमारे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके अलावा आए दिन जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित करते हैं।

शुक्रवार रात बाबूराम के बेटे संजय मोती और उसके भाइयों ने किशनलाल वाल्मिकी घर पर पथराव कर दिया जिसमें किशन लाल और उसका बेटा राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात गुड़िया घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसके भाई को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में खोजबीन की गई तो किशन लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सुबह करीब 3:00 बजे किशन लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले संजय मोती और उनके भाई के खिलाफ के केस दर्ज किया गया है। जिसमें से दोनों दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों परिवारों के बीच पथराव की घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें