मुरादाबाद। रेलवे ने टोडारपुर रेलखंड में ट्रैफिक ब्लॉक लेने के निर्णय को बदल दिया है। अब यह ब्लॉक होली के बाद लिया जाएगा। लिहाजा डबल डेकर एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस अब रद्द नहीं होंगी। पहले इन ट्रेनों 21 से 23 मार्च के बीच रद्द कर दिया गया था।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (15012) चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 21 मार्च से 23 मार्च तक, (12584) आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस 22 व 24 मार्च को, (15044) काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस 22 व 23 मार्च को, (15011) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 से 22 मार्च को, (12583) लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस 22 से 24 मार्च तक, (15043) लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 21 व 22 मार्च को रद्द की गई थी। इसके अलावा (12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, (15654) जम्मूतवी-गुवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस, (12588) जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस , (13152) जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस, (15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, (15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस को रास्ते में रोककर चलाने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अब इन ट्रेनों को रद्द नहीं किया जाएगा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय व मार्ग से चलेंगी।