होमगार्ड ने हथकड़ी पकड़ रखी थी
बृहस्पतिवार शाम पुलिस कर्मी उसे कोर्ट में पेश करने जा रहे थे। सिपाही आकाश तोमर और होमगार्ड राजपाल सिंह उसे बाइक से लेकर जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे। सिपाही ने बाइक खड़ी कर दी और होमगार्ड ने हथकड़ी पकड़ रखी थी। बताया जा रहा है कि मेडिकल कराने के बाद सिपाही वार्ड में तैनात स्टाफ से रिपोर्ट लेने लगा। इसी दौरान रहीस ने होमगार्ड को धक्का दे दिया। जिससे होमगार्ड नीचे गिर गया।। इसके बाद आरोपी हथकड़ी समेत भाग गया।
सिपाही और होमगार्ड ने काफी दूर तक पीछा किया
सिपाही और होमगार्ड ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। लेकिन आरोपी सीएमओ कार्यालय वाले रास्ते से होता हुआ चक्कर की मिलक की तरफ भाग गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।