फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्तों, बंदरों, बिल्लियों ने हमला कर 19 लोगों को किया घायल

Wed, 07 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरों और बिल्लियों का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इनके हमलों से 19 और लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है।
विज्ञापन




कांठ नगर में कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं तो वहीं बंदरों का भी जबरदस्त आतंक है। यह महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों पर हमले कर उन्हें घायल कर रहे हैं। हर रोज घायल सीएचसी में पहुंच रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने के लिए गंभीर नहीं है। कुत्तों के लगातार बढ़ रहे हमलों से बच्चे और महिलाएं भयभीत हैं। वहीं बिल्लियों के काटने के केस भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरों और बिल्लियों के काटने और उनके हमलों से घायल 19 नए लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में पहुंचे। जिन्हें स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। सीएचसी के चीफ फार्मेसिस्ट नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार को 19 लोगों को पहली, 14 को दूसरी, तीन को तीसरी और तीन को ही चौथी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें