फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दुकान से सामान लेने जा रही दो बहनों पर कुत्तों का हमला, दोनों बच्चियां जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Sep 2022 09:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

दोनों घायल बच्चियों को लेकर उनकी मां ताजपुर पीएचसी पहुंचीं। डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाया। बच्चियों के चेहरे और सिर पर जख्म अधिक होने से एंटी सीरम वैक्सीन लगाने के लिए डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल बच्चियां मां के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से सामान लेने दुकान जा रहीं दो मासूम बहनों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों बच्चियां जख्मी हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में रहने वाले कुंवरपाल रामपुर स्थित टांडा बदली में एक फैक्टरी में सामान की पैकिंग का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह काम पर चले गए। सुबह करीब 10 बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी दिशा और डेढ़ वर्षीय बेटी रिया पड़ोस की दुकान से सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान कुत्तों ने दोनों बच्चियों पर हमला कर दिया। कुत्तों को लिपटा देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर मां वीरो मौके पर पहुंच गईं।

पड़ोसियों की मदद से बेटियों को कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया। इसके बाद दोनों घायल बच्चियों को लेकर वह ताजपुर पीएचसी पहुंचीं। डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाया। बच्चियों के चेहरे और सिर पर जख्म अधिक होने से एंटी सीरम वैक्सीन लगाने के लिए डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो बच्चियों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें