फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवीन नगर में कुत्ते का आतंक, छह लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली के दिन नवीन नगर में एक कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया। कुत्ते के आतंक से भयभीत लोग परेशान हो गए। पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने हमलावर कुत्ते को पकड़कर सेंटर में भेजा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नवीनगर में रविवार को लोग दिवाली की तैयारी के लिए बाजार में सामान खरीदने गए। इस बीच पागल कुत्ते ने एक शिक्षक और तीन महिलाओं को काट लिया। इसके बाद मोहल्ले में कुत्ते का आतंक फैल गया। लोगों का कहना था कि उसने तीन और लोगों को दौड़ाकर काट लिया था।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद पंकज शर्मा ने लोगों से जानकारी ली। इसके बाद नगर निगम की रेश्क्यू टीम को बुलाया। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कुत्ते को एक घंटे प्रयास के बाद पकड़ लिया। कुत्ते को नगर निगम की टीम लेकर सेंटर गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें