फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबुल्लागंज में डॉक्टर की हत्या

Sun, 15 Jan 2017 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के महबुल्लागंज में शनिवार शाम एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं, मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों का आरोप है कि जहर खिलाकर डॉक्टर की हत्या की गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी का सुराग नहीं मिला है, उसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोरा गांव में राजीव कुमार उर्फ  राजू (38) अपनी पत्नी बबीता और बेटे अनुभव (12) के साथ रहते थे। वह हरथला में क्लीनिक चलाते थे। बबीता ने बताया कि दोपहर दो बजे वह घर पर क्लीनिक से खाना खाने आए थे।

इस दौरान मुरादाबाद में किसी जानकार से मिलने की बात कह पैदल घर से निकले थे। शाम करीब पांच बजे कटघर थानाक्षेत्र में महबुल्लागंज में खून से लथपथ मिलने की सूचना पुलिसकर्मियों ने दी। पुलिस वालों की सूचना पर वह जिला अस्पताल पहुंची, वहां पर पता चला कि राजीव की मौत हो गई है, उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था, शरीर नीला पड़ा था।
विज्ञापन


परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजीव पैदल आ रहे थे, अचानक वह चलते चलते गिर गए थे। परिजनों का आरोप है कि राजीव को मुलाकात के बहाने बुलाकर धोखे से जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उनकी मौत हुई है। अज्ञात व्यक्ति के  खिलाफ उन्होंने कटघर पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। परिजनों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग पुलिस से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें