फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव

Wed, 27 May 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए बुधवार को वोट डाले गए। चुनाव अधिकारी की देखरेख में जिले में तिरासी फीसदी वोट पड़े। सत्तर में अट्ठावन डाक्टरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव परिणाम 31 मई को लखनऊ में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बुधवार को डाक्टरों में काफी सरगर्मी दिखी। जिला अस्पताल के ओल्ड सीएमएस कार्यालय में वोट का डालने का इंतजाम किया गया। जहां चुनाव अधिकारी डा. एसके चौधरी और रिटर्निंग आफिसर सौरभ मिश्रा की देखरेख में शाम तक मतदान किए गए।


प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष महिला और वित्त सचिव पद के लिए 58 डाक्टरों ने वोट डाले। जबकि वोटर 70 थे। बारह डाक्टर मतदान में नहीं शामिल हुए। चुनाव अधिकारी डा. एसके चौधरी ने बताया कि मतों की गणना 31 मई को लखनऊ में होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मुख्यालय उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष के तीन पदों पर पहले की निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें