फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल तक किया दुष्कर्म, फिर युवती को पत्नी बता कोर्ट पहुंचा, सीओ बोले- किशोरी नाबालिग तो कैसे हो गई शादी?

Sun, 20 Dec 2020 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रामपुर के मिलक में इलाज के नाम पर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक अपंजीकृत चिकित्सक घिर गया है। आरोप है कि साल भर किशोरी का शोषण करने वाले ने अपराध पर परदा डालने के लिए पीड़ित को पत्नी बताकर कोर्ट में आवेदन किया कि उसे मायके वाले विदा नहीं कर रहे। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी की मां का कहना है कि बेटी को करीब साल भर पहले मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इस पर ग्रामीणों ने केमरी थाना क्षेत्र के रास-डडिया में क्लीनिक चलाने वाले रमेश चंद गंगवार के बारे में बताया। महिला अपनी बेटी को लेकर क्लीनिक चलाने वाले आरोपी के पास पहुंची और बेटी का इलाज कराती रही। इलाज के दौरान आरोपी ने महिला को बताया कि उसकी बेटी पर ऊपरी हवा का साया है। 

तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर रात में कई बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण मां-बेटी ने मुंह नहीं खोला। कुछ दिन बाद महिला को उस समय झटका लगा जब आरोपी कोर्ट पहुंच गया और महिला की बेटी के अपनी पत्नी होने का दावा दायर कर दिया। उसका कहना था कि उसकी किशोरी से शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन


मायके वाले विदा करके नहीं भेज रहे हैं। कोर्ट में शादी का प्रमात्रपत्र भी दाखिल किया। तब महिला और उसकी बेटी के होश उड़ गए। उसने आरोपी के खिलाफ
दुष्कर्म की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रमेश चंद गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ बोले, शादी के प्रमाणपत्र की होगी जांच, किशोरी नाबालिग तो कैसे हो गई शादी? 

पीड़िता के साथ शादी होने का दावा करने वाला अपने ही जाल में फंस सकता है। मामले की जांच सीओ श्रीकांत प्रजापति ने की। तब पीड़िता के बयान लिए। इसमें पीड़िता और उसकी मां ने शादी से इंकार किया है। इस कारण शादी का प्रमाणपत्र दिखाने वाला कथित डॉक्टर स्वयं संदेह के घेरे में आ गया है।

तंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर दुष्कर्म के आरोपी पर जालसाजी के कानून के शिकंजे में भी वह फंस सकता। जांच में पता चला कि आरोपी शादी का दावा कर रहा है जबकि किशोरी नाबालिग थी। तब नाबालिग की शादी कैसे हो सकती है। कैसे प्रमाणपत्र मिल सकता है। सीओ ने बताया कि प्रमाणपत्र की जांच की जा रही है। संबंधित को जल्द ही तलब किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें