बुखार से पीड़ित से एक दंत चिकित्सक की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। अमरोहा जिले में दो दिन में डेंगू के 18 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहली बार हुए तीन मरीजों के एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।
चौकी क्षेत्र के गांव सीतारामपुर निवासी ओम प्रकाश दिवाकर दंत चिकित्सक थे। उनकी क्लीनिक बिजारखाता में थी। कई दिन पहले डॉक्टर ओम प्रकाश दिवाकर को तेज बुखार आने के साथ ही शरीर में दर्द की शिकायत हुई थी।
इस पर परिजन उन्हें बाजपुर के एक अस्पताल ले गए, लेकिन वहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में उनको दिल्ली ले जाया गया, वहां गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई।
गांव में फैल रहे बुखार से ग्रामीण दहशत में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में कीटनाशक का भी छिड़काव नहीं कराया गया है।