मुरादाबाद। कोविड संक्रमित मृतकों के कपड़े इधर-उधर न फेंकें। प्रशासन ने इसके लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपा है, जिसका वाहन आपके घर से कपड़ों को ले जाएगा।
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोविड मरीजों के निधन बाद उनके परिजन दाह संस्कार बाद कपड़े आदि इधर-उधर फेंक देते हैं। उन्होंने कोविड-19 के मृतकों के परिजनों से अपील की है कि यदि किसी के परिवार या आसपास में कोविड मरीज का निधन हो जाए तो उनके द्वारा प्रयोग किए गए मास्क, ग्लब्स, कपडे़ आदि को सड़कों पर व इधर-उधर न फेंके, बल्कि उसकी जानकारी नगर निगम के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9105900538 पर दें। नगर निगम संबंधित एजेंसी के माध्यम से पीड़ित परिवार के घर से ही कपड़ों को एकत्र कराकर सुरक्षित ढंग से निस्तारण करेगी।