फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम की मिली अनुमति, टेंडर आमंत्रित करने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के 50 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभालने वाली लॉजी कूफ कंपनी का अनुबंध निरस्त हो जाने के बाद से संबंधित वार्डों में कूड़ा उठान की ठप व्यवस्था के करीब 20 दिन बाद पटरी पर आने की उम्मीद जग गई है। आचार संहिता लागू होने के कारण इसके लिए टेंडर आमंत्रित करने के लिए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल द्वारा किए गए अनुरोध पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने अनुमति प्रदान कर दी है।
महानगर के 70 वार्डों में से 50 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम लॉजी कूफ कंपनी को दिया गया था। लेकिन उसके द्वारा अनुबंध के मुताबिक अधिकांश लोगों के घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम नहीं किया जा रहा था। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा संबंधित वार्डों में स्थित शौचालयों, नालियों की सफाई आदि का काम भी संबंधित कंपनी को करना था लेकिन वह उसे भी ठीक ढंग से नहीं कर रही थी। यह मामला निगम बोर्ड व कार्यकारिणी बैठक में भी उठा था। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित कंपनी को तीन बार कारण बताओ नोटिस और एक बार अंतिम चेतावनी नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नगर आयुक्त ने संबंधित कंपनी का अनुबंध तीन दिन पहले निरस्त कर दिया था। इसके बाद से ही पहले से ही संबंधित वार्डों में खराब चल रही डूर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था और लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण नए सिरे से इसके टेंडर के लिए डीएम मानवेंद्र सिंह से अनुरोध किया गया था। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। उन्होंने दावा किया कि अगले 20 दिन के अंदर नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक नया टेंडर नहीं हो जाता तब तक नगर निगम प्रशासन अपने कर्मचारियों व संसाधनों के माध्यम से संबंधित वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें