फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रुकवाया पाताल को ‘बीमार’ करने का काम

Thu, 09 Mar 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
नया मुरादाबाद के सेक्टर 15 में ब्राइट स्टार अस्पताल बनाने के लिए खोदे गए बेसमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीस फुट गहरा बेसमेंट खोदकर पाताल की सेहत बिगाड़ रहे शहर के नामी डाक्टरों पर एक्शन की शुरुआत हो गई है। नया मुरादाबाद में बन रहे ब्राइट स्टार हास्पिटल का कंस्ट्रक्शन बुधवार सुबह डीएम के आदेश पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर पहुंचे एसडीएम और खनन इंस्पेक्टर ने बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन रुकवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माणाधीन बिल्डिंग में तीस फुट से अधिक गहरा बेसमेंट खोदा गया है। बेसमेंट में भूगर्भ जल आ जाने की वजह से करीब 20 पंपिंग सेट लगाकर दो माह से भूगर्भ जल को बर्बाद किया जा रहा है। 

फिजिशियन डॉ. सीपी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. संजय वार्ष्णेय, डॉ. गौरव कुमार और डॉ. यशपाल सिंह मिलकर नया मुरादाबाद सेक्टर पंद्रह में ब्राइट स्टार हास्पिटल बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस हास्पिटल के बेसमेंट के लिए वाटर लेवल डाउन करने को दो माह से भूगर्भ जल को पंपों की मदद से खींचकर नालों में बहाया जा रहा है। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े ठेकेदार की मानें तो यह प्रोसेज अभी चार माह और चलेगा। यानी पूरे शहर को हर रोज जितनी वाटर सप्लाई चाहिए उतना पानी इस बेसमेंट के लिए जमीन से खींचकर नालों में बहाया जा रहा है।

पूरा खेल एमडीए अफसरों की मिलीभगत से हो रहा है। लेकिन अमर उजाला में मामला उजागर होने के बाद बुधवार को डीएम जुहैर बिन सगीर ने एसडीएम मायाशंकर और खनन इंस्पेक्टर राघवेंद्र को मौके पर भेजकर कंस्ट्रक्शन का काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें