फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लिपिक के खिलाफ डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से सटी सरकारी जमीन पर मकान खड़ा करने के मामले में डीएम ने लिपिक के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। लिपिक के सहयोगियों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को शिकायत मिली कि समाज कल्याण विभाग के दबंग लिपिक ने कार्यालय परिसर से सटी 8000 वर्ग मीटर जमीन कब्जा कर लिया है। यह जमीन सरकारी जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। बताया जाता है कि लिपिक ने जमीन हड़पने के लिए स्थानीय महिला से शादी कर लिया। पत्नी के नाम पर जमीन कब्जे में ले लिया था। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि उन्हें लिपिक के बारे में जानकारी मिल चुकी है। किसी सरकारी कर्मचारी को सरकारी भूमि कब्जा करने का हक नहीं है। इस मामले में उन्होंने समाज कल्याण निदेशक से बातचीत की है। लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें