फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम ने भीषण गर्मी व लू से बचने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने भीषण गर्मी व लू से बचने की अपील की है। लू से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मौमस विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि लू से बचाव को लेकर आम लोग सतर्क रहें। गर्मी हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्यूमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढंककर रखें। काले परदे लगाकर रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें। स्वास्थ्य, पशुपालन, नगर निकायों के अधिकारी जनसामान्य को भीषण लू से बचाने के लिए जागरूक करें। खाना बनाते समय घर के खिड़की दरवाजे आदि खुले रखें, ताकि हवा का आवागमन बना रहे। नशीले पदार्थों, शराब अथवा अल्कोहल से बचें। उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। बासी भोजन कतई न इस्तेमाल करें। इसके साथ ही संतुलित व हल्का आहार लें। दोपहर के समय यदि बहुत आवश्यक हो, तभी घर से धूप में बाहर निकलें। अन्यथा धूप में जाने से बचें और यदि जाना ही पड़े तो सिर को जरूर ढंकें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें