मुरादाबाद। मूंढापांडे के गांव सुल्तानपुर पट्टी में पिछले 24 घंटे ले लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। मंगलवार को यहां 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से लगभग आधे गांव की बिजली गुल है। 400 घरों में अंधेरा छाया है। भीषण गर्मी में बिना पंखे के सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने दलपतपुर बिजलीघर में शिकायत भी की लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि गांव में 24 घंटे में सिर्फ आठ घंटे बिजली आती है। अब ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण वह भी नहीं मिल रही। अजय कुमार, देवेश सिंह, राम चरन आदि ने कहा कि यदि बृहस्पतिवार को भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।