फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईदे मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे पर पाबंदी

Tue, 12 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला अंसारियान स्थित मदरसा अंजुमन अहले सुन्नत में जश्ने ईदे मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर में शांति और सौहार्द के माहौल में जुलूस निकाले जाने को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। जुलूस निकालने के दौरान उलमा द्वारा नगर के दूसरे वर्ग के दुकानदारों को फूल बांटने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों और नगर के कई उलमाओं ने भाग लिया। बैठक की शुरूआत में जुलूस कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफी राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच सितंबर को बिलारी नगर में जश्ने ईदे मिलादुन्नबी का परंपरागत जुलूस निकाला जाएगा। इस बार रसूले अकरम के 1500 साला यौमे विलादत को धूमधाम से मनाया जाएगा। जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए कमेटी सदस्यों और उलमा की राय भी जानी गई।
बैठक में सदस्यों ने सुझाव रखा कि ईदे मिलादुन्नबी का जुलूस निकलने के दौरान डीजे पर पूरी पाबंदी रखी जाए। माइक से केवल नाते पाक पढ़ने की छूट दी जाए। जुलूस के दौरान किसी प्रकार का कोई असंवैधानिक और दूसरे वर्ग को ठेस पहुंचाने वाला नारा न लगाया जाए। बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों पर नगर के सभी उलमा की सहमति लेने के लिए जल्दी ही एक बड़ी बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें