फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियां आने पर महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बेटियां होने पर दिया तलाक ,घर से निकाला
विज्ञापन

मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला को तीन बेटियां होने पर पति ने तलाक दे दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला को बेटियों संग घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला कटघर थानाक्षेत्र के अखबार फैक्टरी के पास रहती है। उसने प्रार्थनापत्र में बताया कि सात साल पहले उसका निकाह कटघर क्षेत्र में गुलाबबाड़ी निवासी युवक के साथ हुआ था। उनकी तीन बेटियां हैं। महिला का आरोप है कि तीन बेटियां होने के कारण पति और उसकी बहन व मां, भाई ताने देते हैं। महिला ने बताया कि उसने इन बातों का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि 25 मई को पति ने महिला तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला को बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें