फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडलीय सरस मेला 12 से शुरू, समूह की महिलाएं लगाएंगी स्टाॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदा रहित समोसा मिलेगा, बिजनौर के हर्बल चाय बढ़ाएगी मेले की ताजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पंचायत भवन परिसर में 12 से 16 अक्तूबर तक सरस मेला आयोजित होगा। मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने तरह-तरह के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वतः रोजगार आरपी भगत ने बताया कि मंडलीय सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करना है। मेले के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए अवसर मिलेगा। उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। मेले में मैदा रहित समोसा दिखाई देगा। उसे मूंगफली के तेल में तला जाएगा। अन्य जिलोंं में भी ऐसा समोसा बनाने का प्रयोग नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बिजनौर के हर्बल चाय का जिक्र किया था। ऐसी हर्बल चाय मेले में मिलेगी। मुरादाबाद जिले की नौ और बिजनौर की 11 स्टाॅल मेले में लगेगी। बिलारी के किसान मधु की बिक्री करेंगे। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों तथा अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। आम लोगों को उचित दाम पर स्थानीय उत्पादों को खरीदने का अवसर मिलेगा। आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह मेला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें