फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल चौराहे से गुजरना है तो दोपहर बाद ही निकलें

Thu, 07 Jul 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रुट डायवर्जन - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 यदि आज (गुरुवार) को संभल चौराहे से गुजरना है तो बारह बजे के बाद ही घर से निकलें। क्योंकि पुलिस प्रशासन ने ईद की नमाज को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक हाईवे पर छोटे बड़े वाहनों के दौड़ने पर पाबंदी लगा दी है। गुरुवार को सुबह छह बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक हनुमान मूर्ति तिराहे, फव्वारा चौक और कोहिनूर तिराहे से अंदर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।

इन चौराहों पर रहेगी ट्रैफिक पुलिस 

चौकी काशीपुर तिराहा
रामपुर रोड पर डियर पार्क के पास
मझोला का गांगन तिराहा
संभल रोउ पर कोहिनूर तिराहा
रेलवे स्टेशन रोड पर कपूर कंपनी चौराहा
इंपीरियल तिराहा
पुराना माल गोदाम
मिगलानी सिनेमा
प्रभाग मार्केट 
प्रिंस रोड
--------------

इस तरह रहेगा डायवर्जन
- रामपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन वाया हनुमान मूर्ति तिराहे से लाकड़ी बाईपास होते हुए दिल्ली रोड पर पहुंचेंगे।
- दिल्ली से रामपुर जाने वाले वाहन लाकड़ी तिराहे से लाकड़ी बाईपास, हनुमान मूर्ति तिराहे से होते हुए रामपुर हाईवे पर पहुंचेंगे। - - बिजनौर से रामपुर जाने वाले वाहन कोठीवाल डेंटल कालेज के पास से ठाकुरद्वारा रोड पर होते हुए रामपुर को डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

-------------

सड़क से लेकर छत तक सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
मुरादाबाद। ईद की नमाज के लिए ईदगाह इलाके को दस सेक्टरों में बांटा गया है। हरेक सेक्टर में सीओ, मजिस्ट्रेट के साथी ही भारी तादाद में फोर्स तैनात रहेगी। पूरे इलाके में 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। ईदगाह के पास ही अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम खोला गया है। भारी तादाद में पुलिस के साथ ही एक कंपनी आरएएफ और डेढ़ सेक्शन पीएसी को भी लगाया गया है
--------------

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
मुरादाबाद। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि ईदगाह मैदान और उसके आस पड़ोस में जिन प्वाइंटस पर सुरक्षा बल लगाए गए हैं, उन सभी को हिदायत दी गई है कि वक्त से पहले ड्यूटी पर पहुंच जाएं। शहर से लेकर देहात तक सभी छोटे - बड़े धर्म स्थलों पर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धर्मस्थल के इर्द गिर्द घूमने वाले संदिग्ध लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन



आर्मी हेलीकाप्टर ने लिया जायजा
मुरादाबाद (ब्यूरो)। आर्मी हेलीकाप्टर ने भी ईदगाह मैदान के ऊपर चक्कर लगाकर जायजा लिया है। बुधवार दोपहर आर्मी हेलीकाप्टर ने पूरे शहर का राउंड लिया। अधिकारियों का कहना है कि आपात स्थितियों के मद्देनजर आर्मी ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों का हवाई सर्वे करके ईदगाह स्थलों का जायजा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें