फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूजीसी पर भाजपा के रुख से असंतुष्ट जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ा पद

Sun, 01 Mar 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर निवासी भाजपा से इस्तीफा देने वाले डा. विश्वास शर्मा-संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिलारी । यूजीसी मामले में पार्टी की नीति समाज हित में न होने की बात कहते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. विश्वास शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों से जाति विभेद हो रहा है जो समाज हित में नहीं है बल्कि इसका परिणाम दुखद होगा।
विज्ञापन

शनिवार को बिलारी में प्रेस वार्ता करते हुए शर्मा ने पुरानी और वर्तमान भाजपा में बड़ा अंतर होने की बात कही। 81 वर्षीय डाॅ.शर्मा ने कहा कि वह पार्टी के गठन के समय से जुड़े हैं। वह बीते चार अध्यक्षों के कार्यकाल से जिला उपाध्यक्ष का दायित्व संभाले रहे हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के अलावा स्वच्छ भारत अभियान के पश्चिम क्षेत्र के मानव सलाहकार और संस्कार भारती के जिला संयोजक भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में जाति आधारित राजनीति को बढ़ावा मिल रहा है। यूजीसी के मुद्दे पर पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर जिला उपाध्यक्ष पद अपना इस्तीफा पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा और जिलाध्यक्ष आकाश पाल को भेज दिया है।
उधर, मुरादाबाद में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब नई कार्यकारिणी के गठन का समय आ गया है। इस समय में किसी के पद से इस्तीफे का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें