कांठ। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑडिटोरियम में 27 और 28 सितंबर को आयोजित किए गए दो दिवसीय अखिल भारतीय गुर्जर महासभा रजिस्टर्ड के 115वें राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज के उत्थान पर जोर दिया गया।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कांठ के गांव बेगमपुर निवासी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर ने भी भाग लेकर मुरादाबाद जनपद का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें संगठन और समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटील और अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला ने सम्मानित किया। इसी के साथ समाज के विकास और संगठन की मजबूती पर विचार रखे। नितिन कुमार गुर्जर ने बताया कि इस
अधिवेशन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने, समाज के विकास और एकजुटता पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कटारिया, वीरेंद्र गुर्जर, अमरजीत चौधरी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नगर, यूपी प्रदेश संगठन महामंत्री, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष मोहन पटेल, आयोजक डॉ. नचिकेत पटेल, मध्य प्रदेश से डॉ. जितेंद्र गुर्जर, आंध्र प्रदेश से मेल राम गुर्जर, हरियाणा से सांवरलाल गुर्जर, जम्मू-कश्मीर से अब्दुल गनी अहमद पोसवाल, अध्यक्ष लखी गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर, अमरजीत चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री, अमरोहा जिलाध्यक्ष डॉ. सुंदर गुर्जर, युवा इकाई के अध्यक्ष अंकुल गुर्जर आदि रहे।