रामपुर जिलाधिकारी ने रात में बाइक से किया भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने मंगलवार की रात बाइक से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने पनवड़िया, ज्वालानगर, अजीतपुर, राधा रोड, रोडवेज बस अड्डा, बिलासपुर गेट, थाना गंज, शाहबाद गेट, कोतवाली, किला गेट, मिस्टन गंज, गांधी समाधि, एलआईसी चौराहा सहित पूरे शहर का बाइक से भ्रमण किया।
लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। लोगों से कहा कि आप स्वयं समझिए सावधानी बरतना आपकी स्वयं की सुरक्षा के लिए जरुरी है।