फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन महीने चलेंगी स्कूलों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपदीय क्रीड़ा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय में हुई। इसमें तय किया गया कि स्कूलों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक अगस्त से 10 अक्तूबर तक होंगी। आयोजन के लिए बंश बहादुर को क्रीडा सचिव व पारकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत हॉकी, तैराकी, टेबिल टेनिस, फुटबाल, कबड्डी, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, शूटिंग, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन होना है। एक अगस्त को पारकर इंटर कॉलेज व मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में सब जबनियर व जूनियर वर्ग में नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद क्रमवार आयोजन होंगे। जनपद के बाद मंडल स्तरीय व उसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
डीआीओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। सभी विद्यालयों के बच्चों को खेल कूद में प्रतिभागिता का अवसर मिलना चाहिए। क्रीडा सचिव बंश बहादुर ने बताया कि प्रतिभागिता के लिए खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को sspup.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पात्रता के लिए कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट तथा छात्र का पेन नंबर लगाना अनिवार्य होगा। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, डॉ. मुक्ता अग्रवाल, मेजर डॉ. हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें