विधान सभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। वहीं सरकारी मशीनरी भी अलर्ट कर दी गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में चुनाव से पहले बवाल की आशंका जताई जा रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट मिलने के बाद मुरादाबाद समेत प्रदेश के 12 जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुरादाबाद को पैरा मिलिट्री की एक कंपनी मिल गई है। मंगलवार से पूरा जिला पैरामिलिट्री की निगरानी में रहेगा। इस बार का विधान सभा चुनाव और भी ज्यादा कड़ी निगरानी में कराया जाएगा। अधिकारी लगातार अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर एक एक प्वाइंट पर चर्चा कर रहे हैं। संवेदनशील बूथों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
जबकि फोर्स को ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके अलाव उच्च स्तर पर संवेदनशील जिलों की लिस्ट बनाई गई है। जिसमें मुरादाबाद समेत 12 जिलों में बवाल की आशंका जताई गई है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट मिलने क बाद इन जिलों में अभी से फोर्स तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
3 जनवरी से मुरादाबाद को पैरामिलिट्री की एक कंपनी मिल रही है। फोर्स पूरे जिले का भ्रमण करेगी। संवेदनशील बूथ, कस्बे और गांवों में फोर्स भ्रमण कर उन प्वाइंट को मार्क किया जाएगा। जहां सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है।
इसके बाद जहां जहां फोर्स की जरूरत महसूस की जाएगी। वहां फोर्स तैनात की जाएगी। एसएसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया तीन जनवरी को जिले को पैरा मिलिट्री की एक कंपनी मिल जाएगी।