फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैंसर मरीजों को अंतिम दिनों के दर्द से बचाएगा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतिम दिनों में दर्द से तड़पने वाले कैंसर मरीजों के लिए जिला अस्पताल राहत का सबब बनेगा। ऐसे मरीज जिनके लिए ठीक होने की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं व कैंसर अंतिम स्टेज पर है। परिवार उनकी दवाओं का खर्च वहन नहीं कर सकता। ऐसे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में पैलिएटिव केयर वार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वार्ड में 10 बेड रखे जाएंगे। मरीजों को दर्द निवारक इंजेक्शन, अन्य दवाएं व व्यवहार थैरेपी भी दी जाएगी। अंतिम दिनों में मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा, जिससे उन्हें तकलीफ न हो। इसके लिए जिला अस्पताल के तृतीय तल पर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में इलाज आसान होता है। जब बीमारी लाइलाज हो जाती है तो ऐसे मरीजों को पैलिएटिव केयर की जरूरत पड़ती है। पैलिएटिव केयर अस्पताल और घर दोनों ही जगहों पर दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि पैलिएटिव केयर में मरीज के खाने की नली, यूरीन, स्टूल बैग के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता है। इससे मरीज की दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाती हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में आयुष्मान वार्ड भी तैयार किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज पाने वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। डॉक्टर ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में इन दोनों वार्डों की शुरुआती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें