जिला अस्पताल में लापरवाही की हद हो गई। नीचे ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि उपर बीमारी के इंतजाम है। अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पुराने सीएमओ कार्यालय में एक कुत्ता मरा पड़ा है। सड़ रहे कुत्ते से उठ रही दुर्गंध ओपीडी तक पहुंच रही है।
लेकिन फिर भी अस्पताल प्रशासन बेखबर बना हुआ है। पहली मंजिल पर सीएमएस कार्यालय में रोजाना अधिकारी और कर्मचारी बैठते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी भवन में नीचे मरीजों का इलाज किया जाता है। जबकि पहली मंजिल पर सीएमएस का दफ्तर है।
सीएमओ आफिस नए भवन में शिफ्ट होने पर दूसरी मंजिल खाली पड़ा है। हालांकि यहां अभी भी आईडीएसपी आफिस संचालित है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी भवन के दूसरी मंजिल पर एक कुत्ता मरा हुआ पड़ा था।
देखने से वह दो दिन पुराना लग रहा था। मरे हुए इस कुत्ते से उठ रही दुर्गंध पहली मंजिल और ओपीडी में मरीजाें तक पहुंच रही थी। लेकिन एसी में बैठे अफसरों तक नहीं पहुंची। दुर्गंध के बीच मरीज आते गए और इलाज कराकर जाते रहे। फिर भी अस्पताल प्रशासन बेखबर बना रहा।