फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तमंचा लेकर घूमता मिला जिला बदर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने जिला बदर आरोपी रिजवान उर्फ रियाज को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी रिजवान उर्फ रियाज के खिलाफ गोकशी में कार्रवाई की थी। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आरोपी रिजवान उर्फ रियाज को 23 अगस्त 2023 को जिला बदर कर दिया था। इस आदेश के अनुसार आरोपी जिले की सीमा के अंदर नहीं रह सकता था। इसके बावजूद आरोपी अपने घर पर ही रह रहा था।
शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी रिजवान उर्फ रियाज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें