एमटेक के बाद सरकारी नौकरी के लिए प्रयास जुटे प्रशांत चौधरी (34) ने लगातार मिल रही असफलता से दुखी होकर शनिवार रात करीब दो बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई प्रतियोगी परीक्षा में बैठ चुके थे।
हर बार एक-दो नंबर से रह जाते थे। इससे वह डिप्रेशन में आ गए थे। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी प्रशांत चौधरी एमटेक करने के बाद एक पब्लिक स्कूल में पढ़ा रहे थे। शुरू से होनहार रहे प्रशांत ट्यूशन भी पढ़ाते थे। करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि वह शुरुआत से ही पढ़ाई में तेज थे।