फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कस्तूरबा गांधी स्कूल में काम पूर्ण न होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को डिलारी ब्लाॅक के गांव मलकपुर सेमली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य पूर्ण न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराए जाएं। डीएम ने बालिकाओं के उपयोग में आने वाले बाथरूम को दुरुस्त कराने, पानी की टंकी की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सोलर पैनल पर सुरक्षा जाली लगवाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की सीढ़ियों पर टायलीकरण कराने तथा विद्यालय भवन का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी भूपेश दिनकर को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए विद्यालय में बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें