फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने को लेकर विवाद, फायरिंग करने वालो दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है। घटना मुरादाबाद के थाना भगतपुर की है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आठ मई को अलाउद्दीन निवासी ग्राम दौलपुरी वमनिया थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद ने दो आरोपियों के खिलाफ कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा करने, लाठी-डंडों व तमंचों के साथ घर में घुसकर वादी और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने और तमंचे से पुत्र पर फायरिंग करने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों कमर, मईनुद्दीन निवासी ग्राम दौलपुरी वमनिया थाना भगतपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो तमंचे 12 बोर, एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें