फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ के रूट को लेकर यात्रियों का हंगामा

Wed, 03 Jun 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब रथ को गजरौला होकर दिल्ली चलाने की मांग को लेकर यात्रियों ने मंगलवार शाम स्टेशन पर हंगामा काटा। इस दौरान आई ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस को भी रोक दिया। यात्रियों का कहना था कि जब ऊना हिमाचल गजरौला होकर जा सकती है तो गरीबरथ क्यों नहीं। जबकि गरीबरथ का रूट मेगा ब्लाक के चलते बदला गया था। यात्रियों के विरोध के बाद मुख्यालय से स्वीकृति ली गई और गरीबरथ को वाया गजरौला-हापुड़ चलाया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को मेगा ब्लाक कारण दस ट्रेनाें के रूट बदले गए थे। गरीब रथ (12203) को भी गजरौला हापुड़ के बजाय लक्सर टपरी होते हुए दिल्ली जाना था। मुरादाबाद से गरीब रथ में बड़ी संख्या में लोगों का रिजर्वेशन था, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे के बजाय शाम छह बजे आई। छह बजे के बाद ब्लाक क्लियर होने की घोषणा हुई।


उस समय हिमाचल एक्सप्रेस (14555) स्टेशन पर खड़ी थी और उसे बिना रूट बदले ही चलाए जाने की घोषणा कर दी गई। ठीक उसी वक्त गरीब रथ एक्सप्रेस भी मुरादाबाद आ गई। जिसे बदले रूट से जाना था। यात्री गरीब रथ को भी बिना रूट बदले ही चलाने की मांग पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। रूट का निर्धारित मुख्यालय से होकर आया था।
विज्ञापन



ऐसे में अंतिम समय में गाड़ी का रूट बदलना मुश्किल था। वहीं यात्रियों ने हिमाचल एक्सप्रेस को भी नहीं चलने दिया और उनकी ट्रेन को सीधे नहीं निकाले जाने पर हिमाचल एक्सप्रेस को भी नहीं चलने देने पर अड़ गए। हंगामे के चलते बड़ौदा हाउस को स्थिति से अवगत कराया। बड़ौदा हाउस से स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन को बदले रूट के बजाय गजरौला हापुड़ होते हुए गुजारा गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें