फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में नमाज के वक्त डीजे बचाने पर हंगामा

विज्ञापन
dispute from dj system
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगवानपुर में शुक्रवार दोपहर के वक्त गणपति विसर्जन को जा रहे जुलूस में बज रहे डीजे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी और झड़प हुई। जिसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और बाजार में दुकानें बंद कर लोग अपने घरों में चले गए। जुलूस लेकर जा रहे लोगों ने अगवानपुर पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन कर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जुलूस को रोकने की कोशिश की गई और विरोध करने पर अभद्रता की गई है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया। तनाव की स्थिति के मद्देनजर अगवानपुर में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि अगवानपुर में पुरानी पुलिस चौकी के पास ढाप मोहल्ले से गणपति विसर्जन के मौके पर परंपरागत जुलूस निकल रहा था। इस दौरान डीजे भी बज रहा था। जब ये जुलूस दोपहर करीब सवा बजे मोती मस्जिद के पास पहुंचा तो मस्जिद में जुमे की नमाज हो रही थी। नमाज के वक्त डीजे बजाने को लेकर मस्जिद में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली गलौज हो गई। इसके बाद किसी तरह स्थानीय लोगों और जुलूस के साथ जा रहे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करवाया। जुलूस वहां से आगे भेज दिया गया। स्थानीय निवासी इकराम ने बताया कि थोड़ी देर बाद जुलूस को दोबारा वहां ले आया गया। इस बार भी डीजे की आवाज कम नहीं की गई तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष से बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे। दूसरे पक्ष का आरोप है कि मस्जिद के ऊपर से एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक हरकत की। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नवल मारवाहा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जुलूस को आगे भेजा तो खजूर वाली मस्जिद के पास भी विवाद हो गया। बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया गया और जुलूस को आगे भेजा गया। जुलूस को रोके जाने की सूचना पर बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अगवानपुर पुलिस चौकी पर धरना देकर कार्रर्वाई की मांग की। जुलूस लेकर जा रहे उमाशंकर ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्तिजनक हरकत की। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। चौकी पर धरना देने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे। धरना दे रहे लोगों को समझाकर शांत किया है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जुलूस में ड्यूटी पर पुलिस की लापरवाही भी हुई उजागर
मुरादाबाद। अगवानपुर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पर शुक्रवार को गणपति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जाना पहले से ही तय था। ये जुलूस मुस्लिम बस्तियों से होकर जाने वाला था लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। सिर्फ चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी, कोई दरोगा भी वहां पर नहीं था। जब विवाद बढ़ा तो स्थिति को संभालना पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर तुरंत ही शहर से पुलिस बल मौके पर भेजा गया, जिसके बाद किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें