फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को हर सप्ताह 200 रुपये देगा पति... ये सभी शर्त मानकर साथ रहने को तैयार हुए दंपती

Wed, 20 Dec 2023 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में विवाद को भूलाकर दंपती साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पति ने पत्नी की सभी शर्तें मान ली हैं। महिला सभी घरेलू कार्य करेगी। इसके अलावा पति शराब का सेवन नहीं करेगा और घर का पूरा खर्च उठाएगा। 
विज्ञापन
शराब का सेवन नहीं करूंगा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में घरेलू काम को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग कराकर खत्म करा दिया गया। अब पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए। जिसमें तय हुआ कि पति हर सप्ताह पत्नी को 200 रुपये देगा और अपने साथ पत्नी को उसके मायके लेकर जाएगा। इसके अलावा पति शराब का सेवन भी नहीं करेगा। 
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी काशीपुर निवासी युवक के साथ आठ साल पहले हुई थी। दंपती की एक बेटी और एक बेटा है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए तंग किया जा रहा है। 

रक्षाबंधन पर वह अपने मायके में थी। वहां पति अपने 5-6 दोस्तों के साथ आए और मारपीट करने के बाद बेटे को छीन ले गए थे। महिला का प्रार्थना पत्र नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी स्वाति गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई। दोनों ने अपना अपना पक्ष रखा। 
विज्ञापन


पति ने बताया कि पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। जब वह उसे बुलाने के लिए उसके मायके पहुंचा तो मायके वालों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया था। इसके बाद उसने साथ जाने से भी इन्कार कर दिया था। काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष साथ रहने को तैयार हो गए। जिसमें तय हुआ कि पति हर सप्ताह पत्नी को 200 रुपये देगा। वो रुपये कहीं भी खर्च कर सकती है। 
विज्ञापन

पत्नी अकेली मायके नहीं जाएगी। उसे जब भी जाना होगा पति से बात करेगी और पति के साथ ही मायके या दूसरी रिश्तेदारी में जाएगी। महिला सभी घरेलू कार्य करेगी। इसके अलावा पति शराब का सेवन नहीं करेगा और घर का पूरा खर्च उठाएगा। दोनों पक्ष 15 दिन बाद नारी उत्थान केंद्र में बताएंगी कि वह साथ रह रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें