फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.बच्चे की मौत पर हंगामा, महिला थाने के सामने दो पक्षों में मारपीट

सार

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में मायके में रह रही महिला के एक माह के बेटे की मौत हो गई।मंगलवार सुबह अचानक बच्चे की तबीयत खराब हो गई।अजय और उसकी बहन शव लेकर अपने घर जा रहे थे कि महिला थाने के सामने रिंकी की बुआ जशोदा मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में मायके में रह रही महिला के एक माह के बेटे की मौत हो गई। महिला के पति और ननदों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान महिला थाने के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमेें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक निवासी रिंकी की शादी डेढ़ साल पहले कटघर के बलदेवपुरी निवासी अजय के साथ हुई थी। एक माह पहले रिंकी ने बेटे को जन्म दिया था। करीब एक सप्ताह से रिंकी अपने बेटे को साथ लेकर मायके रह रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बच्चे की तबीयत खराब हो गई। रिंकी ने फोन पर अजय को बताया कि बच्चे की तबीयत खराब है। वह उसे लेकर अस्पताल जा रही है। साईं अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी दौरान वहां अजय और उसकी बहनें भी आ गईं। उन्होंने रिंकी से बच्चे का शव छीन लिया और सिविल लाइंस ले कर पहुंच गए। उन्होंने रिंकी और उसके मायके वालों पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया। अजय और उसकी बहन शव लेकर अपने घर जा रहे थे कि महिला थाने के सामने रिंकी की बुआ जशोदा मिल गई। आरोप है कि अजय की बहनों ने जशोदा के साथ मारपीट की जबकि अजय का आरोप है कि रिंकी के मायके वालों ने उसकी बहनों के साथ मारपीट की है। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। समझौतानामा देकर दोनों पक्ष चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें