फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बीडीओ ने शनिवार दोहपर क्षेत्र के चार परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण कार्य का संचालन और अन्य व्यवस्थाएं देखीं। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियां शीघ्र ठीक कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव और स्कूल के प्रभारी शिक्षक को दिए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नरेशपाल सिंह ने सबसे पहले फतेहपुर नत्था गांव के परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। बीडीओ को यहां स्कूल की चहारदीवारी टूटी हुई मिली और सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। बीडीओ को सहसपुर गांव के परिषदीय प्राइमरी स्कूल प्रथम के निरीक्षण के दौरान सफाई ठीक नहीं मिली। यहां हैंड वॉशिंग और रसोई के बरतन धोने की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। बीडीओ ने धोने से पहले बरतने रखने के लिए चबूतरा बनवाने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने सहसपुर के कन्या जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल के पुराने भवन की खाली जगह की फेंसिंंग कराने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए ताकि खाली जगह छात्राओं के खेलने के काम में आ सके। बीडीओ ने जब सहसपुर में राजमहल रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया तब छात्रों ने स्कूल के ठीक सामने लगी चक्की का संचालन स्कूल समय में होने पर पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या बताई। बीडीओ ने अधिकारियों से वार्ता कर चक्की संचालन संबंधी समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने सहसपुर जूनियर हाईस्कूल में स्थापित नक्षत्रशाला का संचालन भी देखा। यहां प्रतिदिन छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को नामित करने की व्यवस्था को उचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें