फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ब्लैक, येलो, रेड और ग्रीन जोन बना कर किया आपदा प्रबंधन का अभ्यास

Sat, 19 Sep 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील प्रशासन की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण निर्देश पर नगर स्थित डीएसएम इंटर व डिग्री कॉलेज के मैदान में मॉक एक्सरसाइज 2026 (मॉक ड्रील) का आयोजन किया।
विज्ञापन

एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी और सीओ सुनीता दहिया की मौजूदगी में यहां भूकंप सुरक्षा, अग्निकांड और अन्य दैवीय आपदा के समय घायलों को अस्पताल व सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का सफल अभ्यास किया गया।
एसडीएम ने एनसीसी कैडे्टस और कॉलेज के विद्यार्थियों को मॉक एक्सरसाइज 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस, एनडीआरएफ, राजस्व, चिकित्सा, अग्निशमन, एनसीसी, आपदा मित्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मॉक एक्सरसाइज में तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, कॉलेज प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, नर्स मैंटर आयशा राजपूत, चौकी प्रभारी राहुल राघव, संजीव कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, अग्निशमन, कॉलेज स्टाफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें