कांठ। सोमवार को नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र छजलैट के परिसर में तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। जिसका निर्देशन खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता द्वारा किया गया।
प्रतियागिता में ब्लॉक छजलैट के व्यायाम शिक्षक करतार सिंह ने 50 मीटर दौड़ अल्पदृष्टि दिव्यांग बालिका वर्ग का शुभारंभ कराया। इसी के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ एन-वन बालक वर्ग, 50 मीटर दौड़ वी-वन बालक वर्ग, छूकर पहचानों, कुर्सी दौड़, बालक एवं बालिका वर्ग प्राथमिक व जूनियर वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता आदि कराई गई। वहीं विजयी दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कंपोजिट विद्यालय मधुआ खालसा के प्रधानाध्यापक महेश शर्मा, प्राथमिक स्कूल शेखूपुरा से अरविंद चौधरी, रायपुर खुर्द से सूरजपाल सिंह, प्राथमिक स्कूल फूलपुर मिठ्ठनपुर से सुभाष कुमार, फोल्ड़ा पट्टी से कमल सिंह, कंपोजिट स्कूल रसूलपुर गुर्जर से सहायक अध्यापक, कपोजिट विद्यालय नजराना से जितेंद्र सिंह सहित मोहम्मद अजीम, पंकज चाहल, योगेंद्र सिंह, रामरूप सिंह, हुक्म सिंह, कुलदीप कुमार, शाहनवाज, मोहम्मद रियाज, दीपक यादव व विकास शर्मा आदि रहे।