फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल नहीं खुलेंगे धर्म स्थल, दो तीन सप्ताह का लग सकता है समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भले ही सोमवार से अनलॉक वन का दूसरा चरण शुरू हो रहा हो पर जनपद मुरादाबाद में धर्म स्थल फिलहाल नहीं खुलेंगे। जिलाधिकारी के साथ हुई धर्मगुरुओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुरादाबाद में हॉट स्पॉट अधिक हैं और जिन सावधानियों को सुनिश्चित करना है, उसमें दो तीन सप्ताह का समय लग सकता है। पूरी सावधानियां मुकम्मल करने के बाद ही धर्म स्थलों को खोलने जाने पर सहमति बनी। उधर मॉल, होटल तथा रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में निर्णय लिया गया कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी स्थानों के मॉल, होटल, रेस्टोरेंट नियमों का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन

अनलॉक वन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है जिसमें काफी प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई है। धर्म स्थलों को खोले जाने की तैयारियां भी चल रही थी। इस बाबत रविवार को विभिन्न धर्मगुरुओं की जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शासन ने धार्मिक स्थलों को खोलने की शर्तें जारी की है। मसलन, एक बार में अधिकतम केवल पांच लोग ही एक धर्मस्थल में एक स्थान पर प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम करना होगा। परिसरों के बाहर पार्किंग स्थलों पर प्रबंधन करना होगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। प्रवेश तथा निकास की व्यवस्था अलग अलग हो। तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पर सभी धर्मगुरुओं ने यह निर्णय लिया कि मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने और हॉट स्पॉट संख्या ज्यादा होने के कारण सावधानी संबंधी तैयारियां पूरी करने के बाद ही धर्म स्थलों को खोलना उचित होगा। इन सावधानियों को सुनिश्चित करने में दो तीन सप्ताह का समय लगेगा। अत: इसके उपरांत ही धर्मस्थल आम जनमानस के लिए खोले जाएंगे। इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। जिलाधिकारी साथ हुई मॉल, होटल तथा रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में यह तय हुआ कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट खोले जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए शर्तों का पूरा पालन करना होगा। कार्यालय तथा अन्य कार्य स्थलों पर भी काम करने की अनुमति दी गई है पर वह भी शर्तों के साथ। जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं होगा केवल उन्हें ही कार्यालय परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। खास तौर पर ड्राइवरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। पूरी तरह से सैनिटाइजेशन होगा। सभाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें